15 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा : बस-डंपर टक्कर के बाद लगी आग, 14 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, 23 घायल

Share:

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में तुरंत आग लग गई, जिससे 14 यात्रियों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।
हादसे में 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में डंपर चालक भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए।
मरकापुरम के एसपी वी हर्षवर्धन राजू ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना पर एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन फिलहाल हादसे के पीछे की असली वजह—तेज रफ्तार, लापरवाही या तकनीकी खराबी—का पता लगाने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें