18 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान : AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे, 7 राज्यसभा सांसद साथ

Sutralok / Fri, Apr 24, 2026

Share:

दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा की।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ Sandeep Pathak और Ashok Mittal भी मौजूद रहे।

राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद उनके साथ भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसद हैं, जिनमें से 7 सांसद इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं।

BJP में शामिल होने वाले सांसदों के नाम:

  • राघव चड्ढा

  • संदीप पाठक

  • राजेंद्र गुप्ता

  • विक्रम साहनी

  • Swati Maliwal

  • Harbhajan Singh

  • अशोक मित्तल

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें लंबे समय से महसूस हो रहा था कि वे "गलत पार्टी में सही व्यक्ति" हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP अब अपने मूल सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटक चुकी है और निजी हितों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा,
"जिस पार्टी को हमने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प के साथ खड़ा किया था, वह आज समझौतावादी और भ्रष्ट लोगों के नियंत्रण में आ गई है।"

राघव ने यह भी बताया कि भारतीय संविधान के प्रावधानों के तहत यदि दो-तिहाई से अधिक सांसद किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना चाहें, तो वे ऐसा कर सकते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत वे भाजपा में शामिल होंगे।

अन्य बड़े नाम भी शामिल:

चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ Harbhajan Singh और Swati Maliwal जैसे प्रमुख चेहरे भी हैं, जो AAP के राज्यसभा सांसद हैं।

ED छापेमारी का भी जिक्र:

इस घटनाक्रम के बीच, Ashok Mittal के घर 15 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छापेमारी भी की गई थी, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

राघव चड्ढा ने कहा कि वे अब जनता के और करीब जाने और देशहित में काम करने के लिए यह कदम उठा रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें