16 Oct 2026
Breaking News Exclusive
वेनेजुएला में भूकंप का कहर : 10 हजार लोगो के मारे जाने की आशंका लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड : धुएं में घिरे छात्र, खिड़कियों से लगाई छलांग , रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आईं दिल दहला देने वाली तस्वीरें चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ी या सियासी तूफान? : SIT जांच में क्या-क्या आया सामने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : SIT को नहीं मिला सोने-चांदी का पूरा रिकॉर्ड, टिन्नू से फिर लंबी पूछताछ क्या भारत का राजनीतिक सिस्टम क्रैश हो चुका है? : लोकतंत्र पर सबसे बड़ा सवाल राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी संग्राम : अखिलेश यादव ने उठाए सवाल अखिलेश यादव का बड़ा दांव! : टिकट चाहिए तो पहले छोड़ो संगठन का पद, 4 नेताओं ने दिया इस्तीफा विश्व पर्यावरण दिवस पर लॉन्च होगी ‘पीपल की छांव में : पीपल बाबा ने साझा किया 48 साल का हरित सफर UP Crime News: सीएम योगी की बड़ी बैठक : डीएम-SP को सख्त निर्देश; कई अधिकारीयों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम का मिजाज : कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Board Result 2026 : 10वीं-12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी, ऐसे करें चेक

Share:

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 4 बजे जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस बार परिणाम पिछले साल की तुलना में 2 दिन पहले जारी किया जा रहा है। वर्ष 2025 में रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था।

टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

50 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

साल 2026 में कुल 52,30,297 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

  • हाईस्कूल (10वीं): 27,50,945 छात्र

    • छात्र: 14,38,682

    • छात्राएं: 13,12,263

  • इंटरमीडिएट (12वीं): 24,79,352 छात्र

75 जिलों में हुई परीक्षा

बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं।
राज्य के सभी 75 जिलों में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

करीब 2.87 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें:

  • 10वीं: 1.61 लाख

  • 12वीं: 1.26 लाख

कॉपी जांच का पूरा आंकड़ा

  • कुल 254 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए

  • 1,52,780 शिक्षकों ने कॉपियां जांचीं

  • मूल्यांकन अवधि: 18 मार्च से 4 अप्रैल

इस दौरान लगभग 2.80 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

फेल होने पर मिलेगा दूसरा मौका

जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

  • UPMSP द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा

  • छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं

स्क्रूटिनी का भी विकल्प

अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है।
कॉपी की दोबारा जांच के बाद जो अंक मिलेंगे, वही अंतिम माने जाएंगे।

डिजिलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट DigiLocker पर डाउनलोड कर सकेंगे।
बाद में स्कूल से हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें